गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का काग्रेंस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया

    गाजियाबाद 13 दिसम्बर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का काग्रेंस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की माननीया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आह्वान पर कांग्रेसजनों से अपील की कि दिल्ली में स्थित राम लीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जनों से विचार- विमर्श कर महा रैली को सफल बनाने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक )उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गत 11 दिसम्बर को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता कौशांबी में 14 दिसम्बर की रैली को सफल बनाने के लिए मेरठ व सहारनपुर मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक में हुई चर्चा के संदर्भ मे अवगत कराया गया ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुभाष त्यागी,  मोदीनगर शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश गोयल, सुनील शर्मा,  इंटक उत्तर प्रदेश के संयुक्त महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ,जिला महामंत्री यशपाल सिंह, शिवदत्त अधाना, सुशील कुमार गुप्ता, प्रदेश महासचिव युवा विंग इंटक उत्तर प्रदेश  आशीष शर्मा, राकेश शर्मा सहित पदाधिकारियों ने भाग लिया ।