भीम आर्मी संगठन ने पकड़ी रफ़्तार, हापुड़ के कई लोग हुए शामिल

भीम आर्मी संगठन ने पकड़ी रफ़्तार, हापुड़ के कई लोग हुए शामिल


हापुड़। शुक्रवार को भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद के निर्देश पर संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने जनजागरण अभियान के साथ-साथ बैठक का आयोजन किया। जिसमें ब्रह्मजीत आरामशीन वालो को भीम आर्मी में शामिल किया गया। 
इस दौरान बिजनोर के पूर्व विधायक मो ग़ाज़ी, गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविंद्र भाटी, मुरादनगर मजदूर यूनियन के चेयरमैन निज़ाम चौधरी, मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक मनफूल सिंह के पुत्र मनोज जाटव, डॉ आदित्य आदि सेकड़ो लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने कहा कि भीम आर्मी मजदूरों, शोषितो और कमजोरो की लड़ाई लड़ने वाला संगठन हैं।
इसी लड़ाई को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश ही नहीं सम्पूर्ण भारत वर्ष में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग संगठन में शामिल हो रहे है।
उन्होंने बताया कि आर्मी चीफ जनता की मांग पर आगामी 15 मार्च को पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे।


Popular posts
कश्यप समाज का विवाह योग्य परिचय सम्मेलन
Image
हापुड़: शुक्रवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण के मंडल मीडिया प्रभारी बने दीपक कश्यप
Image
भगवानदास मेंघानी बने अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष.......
Image
मोदीनगर ए0एम0एम0 पब्लिक स्कूल एवं एम0एम0 एज्यूकेषनल सोसायटी स्कूल बार्षिक कार्यक्रम की श्रृंख्ला में श्रेश्ठ विधार्थियों एवं रीता रस्तोगी (आॅर्गनाइजर), मनी रस्तोगी व कक्ष साज सज्जा में निपुण अध्यापिकाओं को एवं कार्यक्रम में संभागी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
Image
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारी की मीटिंग बुलाई गयीं है राष्ट्रीय महासचिव रितु राज कश्यप
Image